Written by Bheem 

02-nov-2026

 

हैलो दोस्तों अगर आप छत्तीसगढ़ से हैं और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कोंडागांव जिले मै मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय ने जिला खनिज न्यास (DMF) निधि के अंतर्गत 15 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है।

आज के इस लेख मै हम विस्तार से जानेंगे की किसके लिए कितने पद और और क्या शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता पड़ेगी। 

इस भर्ती में स्टाफ नर्स के लिए  12, फार्मासिस्ट के लिए 2 और डाइटीशियन के लिए 1 पद शामिल है। लेकिन आवेदन ऑनलाइन नहीं करना है। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर कार्यालय में जाकर वॉक-इन आवेदन पड़ेगा।

 भर्ती की मुख्य जानकारी इस प्रकार है :-

जानकारी विवरण
विभाग स्वास्थ्य विभाग, कोंडागांव
भर्ती कार्यालय CMHO कोंडागांव
विज्ञापन क्रमांक 01/2026
विज्ञापन दिनांक 31 अक्टूबर 2026
कुल पद 15 
आवेदन का तरीका वॉक-इन आवेदन
नौकरी का स्थान कोंडागांव, छत्तीसगढ़
नौकरी का प्रकार संविदा

 

 पदों की संख्या और वेतन

पद का नाम पद  मासिक मानदेय 
स्टाफ नर्स  12  ₹16,500
फार्मासिस्ट 2  ₹16,500 
डाइटीशियन 1 ₹12,000 
कुल  15   

 

यहाँ ध्यान दें कि यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है। नियुक्ति DMF निधि से संविदा आधार पर होने वाली है।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

शैक्षणिक योग्यता स्टाफ नर्स के लिए 

B.Sc Nursing या GNM कोर्स पास होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन होना जरूरी है।

और फार्मासिस्ट के 

फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
 तथा  कम से कम 50% अंक होना जरूरी है।
 छत्तीसगढ़ फार्मेसी रजिस्ट्रेशन काउंसिल में पंजीयन होना चाहिए।

डाइटीशियन के लिए

M.Sc Home Science उत्तीर्ण या B.Sc Home Science द्वितीय श्रेणी में पास होना चाहिए।
आहार शास्त्र (Dietetics) विषय होना अनिवार्य है।

इंटरव्यू की तारीख और समय

पद  तारीख  रिपोर्टिंग समय
स्टाफ नर्स 20 नवंबर 2026 सुबह 10:30 बजे
फार्मासिस्ट 21 नवंबर 2026 सुबह 10:30 बजे
डाइटीशियन 21 नवंबर 2026 सुबह 10:30 बजे

 

इंटरव्यू का पता:- नवीन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना आर.एन.टी. अस्पताल, डी.एन.के. कॉलोनी, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।

अभ्यर्थी अपने पद की निर्धारित तारीख पर ही पहुँचें।

आयु सीमा कितनी है ?

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
 चिकित्सकीय पदों के लिए अधिकतम आयु: 70 वर्ष।
 प्रबंधकीय पदों के लिए अधिकतम आयु: 64 वर्ष।
 आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

इस भर्ती के विज्ञापित पदों के लिए आयु संबंधी नियम मूल विज्ञापन के अनुसार लागू होंगे। आरक्षण और आयु छूट के लिए भी विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा ?

इस भर्ती में सभी पदों का निर्धारित मानदेय 25,000 रुपये से कम है। इसलिए शुल्क इस प्रकार है:

वर्ग   आवेदन शुल्क
SC/ST, दिव्यांग और महिला ₹100
OBC  ₹200
अनारक्षित वर्ग  ₹300

शुल्क जमा करने का बैंक विवरण:

बैंक: HDFC Bank, कोंडागांव
-खाता संख्या: 50100673315541
-IFSC: HDFC0004353

बैंक में जमा रसीद या ऑनलाइन भुगतान की रसीद आवेदन के साथ लगानी होगी। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन और शुल्क देना होगा।

 चयन कैसे होगा ?

इस भर्ती में चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के अंक: 80%

अनुभव के अंक: अधिकतम 20%

अनुभव के अंक विज्ञापन में दिए गए नियमों के अनुसार मिलेंगे। केवल सरकारी, अर्धसरकारी और निर्धारित सरकारी वित्तपोषित संस्थानों का संबंधित अनुभव मान्य होगा।

इसलिए अनुभव प्रमाण पत्र के साथ नियुक्ति आदेश और काम की अवधि का स्पष्ट विवरण रखना जरूरी है।

कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएँ ?

आवेदन के साथ इन दस्तावेजों को क्रम से लगाएँ:

1. भरा हुआ आवेदन पत्र।
2. 10वीं और 12वीं की अंकसूची।
3. संबंधित डिग्री या डिप्लोमा की अंकसूची।
4. सभी वर्षों की अंकसूची।
5. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
6. छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्र।
7. संबंधित नर्सिंग या फार्मेसी काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
8. अनुभव प्रमाण पत्र और नियुक्ति आदेश, यदि अनुभव है।
9. दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
10. आवेदन शुल्क की रसीद।
11. पासपोर्ट साइज फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र।

वॉक-इन के दिन सभी मूल दस्तावेज भी साथ लेकर जाएँ।  दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियाँ आवेदन के साथ लगानी हैं।

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

 छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
 अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे।
 निर्धारित समय के बाद मिले आवेदन मान्य नहीं होंगे।
 आवेदन में संबंधित पद का नाम स्पष्ट लिखें।
 एक से अधिक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करें।
 चयन के समय मूल दस्तावेजों की जाँच होगी।
 आवेदन करने से नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है।

यह संविदा नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी। आगे की अवधि बढ़ना DMF की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

 आधिकारिक भर्ती विज्ञापन कहाँ देखें ?

उम्मीदवार कोंडागांव जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर भर्ती सूचना और विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं।

"कोंडागांव जिला भर्ती पोर्टल" (https://kondagaon.gov.in/en/notice_category/recruitment/)
 "विस्तृत भर्ती विज्ञापन PDF" (https://cdn.s3waas.gov.in/s36ea9ab1baa0efb9e19094440c317e21b/uploads/2026/10/17934452834259.pdf)
 "वॉक-इन तारीख और समय की सूचना PDF" (https://cdn.s3waas.gov.in/s36ea9ab1baa0efb9e19094440c317e21b/uploads/2026/10/17934452724581.pdf)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. कोंडागांव स्वास्थ्य विभाग में कुल कितने पद हैं?

कुल 15 पद हैं। इनमें 12 स्टाफ नर्स, 2 फार्मासिस्ट और 1 डाइटीशियन का पद है।

2. क्या ऑनलाइन आवेदन करना है?

नहीं। निर्धारित तारीख पर कार्यालय में जाकर वॉक-इन आवेदन करना है।

3. स्टाफ नर्स का इंटरव्यू कब है?

20 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे।

4. फार्मासिस्ट और डाइटीशियन का इंटरव्यू कब है?

21 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे।

5. क्या यह स्थायी सरकारी नौकरी है?

नहीं। यह DMF निधि से मिलने वाली संविदा नियुक्ति है।

6. क्या छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है?

हाँ। विज्ञापन में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य बताया गया है।

अंतिम सलाह: आवेदन करने से पहले मूल विज्ञापन जरूर पढ़ें। अपनी योग्यता, पंजीयन, शुल्क और दस्तावेजों का मिलान करें। सही तारीख पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुँचें।