Category: News
👁️ Views: 77
Bank Strike September 2026: बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बड़ी खबर है। बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान खासकर सरकारी बैंकों की ब्रांच सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल ?
बैंक कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग 5-Day Banking Week लागू करने की है। इसका मतलब है कि बैंक कर्मचारियों के लिए शनिवार और रविवार दोनों छुट्टी वाले दिन हों।
अभी Public Sector Banks में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार को बैंकिंग काम होता है। यूनियन सभी शनिवार को छुट्टी करने की मांग कर रही है।
यूनियनों ने Performance Linked Incentive (PLI) और अन्य बैंकिंग कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी उठाए हैं। सरकार ने PLI scheme को फिलहाल रोक दिया है, लेकिन पांच दिन की बैंकिंग का मुद्दा अभी भी बाकी है।
क्या UPI चलेगा ?
UPI के सामान्य रूप से चलते रहने की उम्मीद है।
हड़ताल मुख्य रूप से बैंक कर्मचारियों की branch services को प्रभावित करेगी। UPI, Internet Banking, Mobile Banking, ATM और अन्य digital banking channels के चलते रहने की उम्मीद है। हालांकि किसी भी digital service में technical problem होने पर transaction प्रभावित हो सकता है।
इसलिए अगर आपको पैसे भेजने, bill payment या online shopping जैसी चीजें करनी हैं तो UPI और mobile banking का इस्तेमाल किया जा सकता है।
27 सितंबर को बैंक क्यों खुलेंगे ?
इसका कारण लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने की संभावना है।
26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल है। इसलिए सरकार ने 27 सितंबर रविवार को Public Sector Banks और Regional Rural Banks खोलने का फैसला किया, ताकि ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल सके।
No comments yet.